भोजनमाता की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत, मिड डे मील तैयार कर विद्यालय उल्टी करते पहुंची घर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें

भोजनमाता की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मंगलवार को 32 वर्षीय संगीता पत्नी मनोज कुमार निवासी सितारगंज के वीरेंद्रनगर को गम्भीर हालात में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी संगीता रोजाना की तरह मिड डे मील तैयार करने वीरेंद्रनगर के प्राथमिक विद्यालय गयी थी। दोपहर 1.15 बजे वह घर पहुंची। मनोज की छह वर्षीय पुत्री अनन्या ने अपनी मां को उल्टी करते देखा। उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। संगीता ने परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी, संगीता के हाथ शीशी है। संगीता के पति व देवर संगीता को अस्पताल लाये। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, उसके चार बच्चे हैं। उसका पति मनोज एक राइस मिल में मजदूरी करता है। कल उसने रात में ड्यूटी की थी, आज वह भी घर पर था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी...भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, स्कूटी वह ई-रिक्शा बहे

एसआई सोनिका जोशी ने बताया कि संगीता का मायका ग्राम मैलानी कन्हईपुर, लखीमपुर खीरी में है। मायकेजनों की सूचना दी गयी है। उन्होंने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन क्यों खाया, इसका कारण साफ नहीं हो पाया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119