अल्मोड़ा की युवती ने रुद्रपुर में लगाई फांसी, सिडकुल में करती थी काम
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस को युवती कमरे में फंदे पर लटकी मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती कमरे में फंदे पर लटकी हुई है सूचना पर महिला एसआई गोल्डी मय पुलिस के मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से नीचे उतारा और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी इस पर मौके पर महिला एसआई को भेजा गया दरवाजा अंदर से बंद था, दरवाजा तोड़ा तो युवती टीन शेड के कमरे में कुंडे में लटकी थी।
कोतवाल भारत सिंह ने बताया कि मृतका 19 प्रिया पुत्री गोपाल राम अल्मोड़ा निवासी थी यहां पर राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप में किराए पर रहती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। पिता गोपाल राम ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में काम करता है पुत्री की मौत की सूचना मिली।बताया कि डेढ़ वर्ष से यहां रह रही थी और सिडकुल में काम करती थी, उसके तीन बेटी और एक बेटा है मृतका सबसे बड़ी थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप