लोकसभा चुनाव में त्यागी समाज की नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा भाजपा को-

खबर शेयर करें

नोएडा सांसद महेश‌ शर्मा पर कड़ी कार्रवाई हो : सुनील त्यागी

नोएडा। अखिल भारतीय। ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवीण त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुनील ‌त्यागी‌ तथा महासचिव डा.उदिता त्यागी ने प्रधानमंत्री श्री‌ नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन भेजकर नोएडा सांसद श्री महेश शर्मा को तत्काल भाजपा से बाहर निकालकर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

महासंघ ने अपने जिला अध्यक्षों द्वारा त्यागी बाहुल्य राज्यों —उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान ‌तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जे.पी. नड्डा तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन डीएम तथा एसडीएम को दिये।

ज्ञापन में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा कि सांसद महेश शर्मा ने श्रीकांत त्यागी प्रकरण उछालकर भाजपा का बहुत बड़ा नुक़सान किया है। उन्होंने कहा कि त्यागी लोग बहुत स्वाभिमानी और राष्ट्रभक्त होते हैं तथा आजादी की लड़ाई में इस समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

श्री सुनील त्यागी ने कहा कि देश भर में त्यागी समाज का बहुत बड़ा वोट बैंक है जो अभी तक पूरी तरह से भाजपा के साथ था। लेकिन अब नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने षडयंत्र रचकर पूरे त्यागी समाज को बदनाम करने का जो कुत्सित प्रयास किया है, उससे समाज के लोगों की भावनाएं‌ आहत हुई हैं। महेश शर्मा के खिलाफ देश भर में त्यागी समाज में जबरदस्त उबाल आ गया है। इस समय त्यागी संगठनों के लोग सांसद महेश‌ शर्मा और भाजपा दोनों से सख्त नाराज़ हैं। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज के अपमान और नाराजगी का खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अभी जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

श्री सुनील त्यागी ने कहा कि सांसद महेश शर्मा ने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, भारतीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के लिए टीवी चैनल पर सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहकर उनका अपमान किया है। श्री त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को धमकाने तथा उसके कार्यों में बाधा पहुंचाने के ऐवज में सांसद महेश शर्मा को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

श्री सुनील त्यागी ने कहा कि महेश शर्मा ने सपा के साथ मिलकर एक साजिश के तहत भाजपा और हिन्दुत्व को कमजोर करने का प्रयास किया है। भाजपा से जाट समाज पहले से ही नाराज चल रहा था और अब श्रीकांत त्यागी प्रकरण उछाल कर देश भर में त्यागी समाज को भी नाराज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अभी जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

श्री सुनील त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा और बिहार में त्यागी भूमिहार समाज के लोग बहुतायत में हैं तथा 100 से भी अधिक लोकसभा सीटों पर इनका प्रभाव है। उन्होंने कहा कि सांसद महेश शर्मा के इशारे पर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमती अनु त्यागी, उसके छोटे-छोटे बच्चों का उत्पीडन किया है।‌ त्यागी समाज के कुछ लड़के जो श्रीकांत के घर पर खाना पहुंचाने गये थे, उन पर भी पुलिस से संगीन‌ धाराएं लगवाकर जेल में बंद कर दिया गया।

महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी ने श्रीकांत त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमती अनु त्यागी, उनकी मामी तथा बच्चों का उत्पीडन बंद उन्हें समुचित न्याय दिलाने की मांग की। श्री‌ सुनील त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज ने देश को भारत सरकार में रक्षा मंत्री रहे महावीर त्यागी, शहीद मेजर आशाराम त्यागी, मुजफ्फरनगर से सांसद रहे धर्मवीर त्यागी, मेरठ से सांसद शांति त्यागी, प्रखर विद्वान एवं मुरादाबाद और गाजियाबाद से सांसद रहे प्रकाशवीर त्यागी, जेडीयू के महासचिव एवं गाजियाबाद के पूर्व सांसद के.सी. त्यागी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि दुष्यंत कुमार त्यागी जैसी महान हस्तियों को पैदा किया है। आज भी अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, कानपुर की आइपीएस पुलिस अधिकारी श्रीमती रवीना त्यागी तथा लखनऊ में आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार त्यागीअपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा भाजपा में भी मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी विधायक, बालेश्वर त्यागी एवं राजपाल त्यागी पूर्व मंत्री, सत्यवीर त्यागी पूर्व विधायक तथा गाजियाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी, उत्तर प्रदेश भाजपा महासचिव श्री अश्विनी त्यागी तथा उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री अवनीश त्यागी का नाम पूरे प्रदेश और देश में सम्मान के साथ लिया जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अभी जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

श्री सुनील त्यागी ने कहा कि सांसद महेश शर्मा ने श्रीकांत त्यागी के नाम पर पूरे समाज को बदनाम करने तथा हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है जिससे आज त्यागी समाज के सैकड़ों गांवों में भाजपा के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यदि जल्द ही सांसद महेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119