निर्दलीय लोटनी बने नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष
लालकुआं। फौजी सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष, 203 वोटों से जीत हासिल भाजपा की हुई करारी हार, कांग्रेस प्रत्याशी को करना पड़ा दूसरे नंबर पर संतोष,
निर्दलीय प्रत्याशी फौजी सुरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता मिश्रा को को 203 वोटों के अंतर से हराकर यह जीत हासिल की। सुरेंद्र सिंह की जीत जनता के बीच उनके मजबूत जनसंपर्क और सरल छवि का प्रमाण मानी जा रही है।
चुनाव के दौरान उन्होंने विकास और पारदर्शिता को अपना मुख्य मुद्दा बनाया। इस जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।सुरेंद्र सिंह को कुल 1702 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1500 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 1111 वोट और माजिद अली को 229 वोट प्राप्त हुए। सुरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 203 वोटों से हराया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर