हल्द्वानी…गजराज को 57045 और ललित को 50975 मत हासिल

हल्द्वानी मेयर पद पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही था। मतगणना के पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने 1143 मतों की बढ़त बनाई। गजराज बिष्ट को पहले राउंड में 13939 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 12796 मत मिले। दूसरे राउंड में भाजपा की बढ़त घटकर 313 में आ गई। भाजपा प्रत्याशी को 27201 और कांग्रेस प्रत्याशी को 26888 मत मिले।
वहीं तीसरे राउंड में एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने 2915 की बढ़त बना ली। गजराज को 42318 और ललित को 39403 मत प्राप्त हुए। चौथे राउंड की गणना में भी भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट 6070 वोटो से बढ़त बनाई। गजराज को 57045 और ललित को 50975 मत हासिल हुए।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com