रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से किशोरी की मौत-

खबर शेयर करें

जसपुर। रसोई गैस से खाना बनाते हुए किशोरी की आग लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हजीरो गांव निवासी कमल सिंह के पांच पुत्रियां तीन पुत्र थे। चार पुत्रियों गोपी, क्रांति, रानी, स्वाति तथा दो पुत्रों जसवंत सिंह सोहन सिंह कि उन्होंने पूर्व में शादी कर दी थी। शादीशुदा दोनों पुत्र अपने माता-पिता से अलग मकान बनाकर गांव में ही कुछ दूरी पर रहते है।

पुत्र शेर सिंह 18 वर्ष पुत्री एकता 17 वर्ष अपने माता-पिता के साथ रहते थे। किशोरी की मां ने बताया कि प्रातः वह अपने पति  कमल सिंह पुत्र शेर सिंह के साथ खेत पर मजदूरी करने गए थे। अपनी पुत्री एकता 17 वर्ष को सुबह का खाना बनाने को कहा था। रसोई घर में खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर में लगी आग  उसके कपड़ों तक पहुँच गई ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देर सायं भवाली में अनियंत्रित स्कूटी सड़क में गिरी, -एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

घर का मेन गेट बंद होने के कारण उसकी मदद को पड़ोसी नहीं पहुंच सके। घर में वह अकेली थी। घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने खेत से आकर पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। उनकी पुत्री का शव घर के आंगन में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119