नीली बत्ती और हूटर बजाना युवक को पड़ा भारी, वाहन सीज
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पुलिस जैसे रौब के साथ हूटर बजाकर गाड़ी दौड़ाना एक युवक को महंगा साबित हुआ। कार में नीली-लाल बत्ती लगी हुई थी और चालक लगातार हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार से जा रहा था। किर्बी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया।
पुलिस टीम ने जांच की तो सामने आया कि कार चला रहा युवक टिबड़ी निवासी शिवम है। जब उससे वाहन से जुड़े कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। बिना कागजात और अवैध रूप से नीली बत्ती व हूटर लगाने पर पुलिस ने मौके पर ही वाहन को सीज कर दिया। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता