विकासखंड चौखुटिया कार्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर-

खबर शेयर करें

एस आर चंद्रा –                                               भिकियासैंण। विकासखंड चौखुटिया के कार्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कुल 190 से अधिक शिकायतें आम लोगों द्वारा दर्ज कराई गई। तहसील दिवस में विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कान्ता रावत, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा सभी शिकायतों का मौके पर सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि जो भी समस्याएं दर्ज की गई हैं उनका समय से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवश्य रुप से सूचित किया जाए।
                           

 बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 150 दिव्यांग व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये जिनमें 63 मानसिक दिव्यांग प्रमाण-पत्र सम्मिलित है। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 67 लोगों का उपचार किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्वावस्थ पेंशन के 42, विधवा पेंशन के 08, दिव्यांग पेंशन के 11 व 01 परित्यकता के फार्म भरायें गये। कृषि विभाग द्वारा कृषि यन्त्रों का वितरण जिसमें 20 छोटे कृषि यन्त्र, 02 आटा चक्की व 01 पॉवर वीडर और 16 कृषि रसायन यंत्र शामिल है। राजस्व विभाग द्वारा 115 विभिन्न केटेगिरी के प्रमाण पत्र जारी किए गये। पंचायती राज विभाग द्वारा 50 परिवार रजिस्ट्रर की प्रतिलिपि जारी की गयी। सहकारिता विभाग द्वारा 19 सदस्यों को 10 लाख 20 हजार रू0 के लोन चैक वितरित किए गये। सहकारी बैंक द्वारा 03 समूहों को सीसीएल जारी की गयी। पशुपालन विभाग द्वारा 35 किसानों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभीय योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया।
                               इस अवसर पर पेयजल, शिक्षा, सड़क, राशन कार्ड, समाज कल्याण, सिंचाई, विद्युत, चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दो चाचाओं ने एक भतीजे की खुकरी मारकर की हत्या, दूसरा गंभीर
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119