हेमकुंड साहिब के कपाट आज दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए होंगे बंद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर शुक्रवार को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे। वहीं, पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल

सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को इस साल की अंतिम अरदास की जाएगी। इसके बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घांघरिया पहुंच गए हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ के बाद शुरू होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सुखमणी साहिब के पाठ के बाद कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कीर्तन के बाद गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सुशोभित करने के बाद दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119