अज्ञात वाहन की टक्कर से नील गाय गंभीर रूप से घायल


हल्द्वानी। अज्ञात वाहन की टक्कर से नील गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे वन विभाग ने घायल अवस्था में रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 11:00 के आसपास बेरीपड़ाव गौला गेट पर एक नील गाय घायल अवस्था में मिली, जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग ने घायल अवस्था में रेस्क्यू कर रानीबाग भेज दिया है। वन विभाग के वनक्षेत्र अधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने बताया कि नील गाय की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका उपचार किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com