युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
रामनगर । एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतका की पहचान 29 वर्षीय दिव्या नैनवाल पुत्री कैलाश नैनवाल के रूप में हुई है। जो मूल रूप से रामनगर के ग्राम गैबुआ की रहने वाली थी,वह पिछले पांच वर्षों से रामनगर के लखनपुर चुंगी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार दिव्या ने किराये के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में किसी ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इस घटना की जानकारी उसने खुद ही अपने परिजनों को फोन करके दी, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन उपचार के दौरान ही युवती ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दिव्या घास मंडी क्षेत्र में किसी निजी प्रतिष्ठान में नौकरी करती थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है,साथ ही मृतका के मोबाइल फोन और अन्य सामानों की भी जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।
पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,वहीं कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे