एसएसजे परिसर में पंकज अध्यक्ष, गौरव बने सचिव

खबर शेयर करें

अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के पंकज कार्की विजयी घोषित

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर 16 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। अपराह्न 2 बजे तक हुए मतदान में कुल 9 बूथों पर 2955 छात्र छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पंकज सिंह कार्की ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। पंकज सिंह कार्की को 2063 मत मिले और प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार सिंह नेगी को 786 मत मिले। यहाँ उपाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव के पद पर निर्विरोध चयन हुआ। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर थी। लेकिन मामला वहाँ ख़राब हुआ जब एबीवीपी के बागी आशीष जोशी ने भी दावेदारी पेश की थी, लेकिन परिसर चुनाव कमेटी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया। शुक्रवार को आयोजित आमसभा के दौरान जहाँ सभी प्रत्याशियों ने शक्तिप्रदर्शन किया वहीं एबीवीपी के बागी आशीष ने भी जुलूस निकाला। शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के दौरान सभी तैयारियां चाकचौबंद रहीं। कॉलेज के मेनगेट और परिसर के गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। छात्र-छात्राओं, परिसर स्टाफ के अलावा अन्य किसी को भी परिसर में घुसने की अनुमति नहीं थी। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। लगभग 3 वर्ष बाद चुनाव हुए तो छात्र छात्राओं में जोश था। उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्तियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्या जोशी 1176 और रूचि कुटोला 1667 मत मिले। सचिव पद पर गौरव भंडारी को 1740 और नितिन खोलिया को 1127, संयुक्त सचिव पर करिश्मा को 802 और करिश्मा तिवारी को 1918 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर सविता दानू को 69, अमित फर्त्याल को 1124, वैभव सिंह नेगी को 1009, भगवत प्रसाद आर्या 570 तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए नितिन रावत निविर्रोध और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए देवाशीष धानिक 1470 और आकाश जंगपांगी 1126 मत मिले है। कला संकाय के प्रतिनिधि रोहित बेलवाल, विज्ञान संकाय के भातेन्दु पंत, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश, दृश्य कला संकाय प्रतिनिधि दिव्यांशु जोशी तथा शिक्षा संकाय से निकिता टम्टा का र्निविरोध निर्वाचन हुआ है। यहॉ आमसभा के दौरान प्रत्याशियों ने छात्रों को फ्री वाईफाई से लेकर समय पर परीक्षा, परिणाम जारी करवाने सहित तमाम वादे किए तो किसी ने विपक्षियों पर आरोप भी लगाए। परिणाम घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जेल परिसर में नहीं किया गया कोई अनुष्ठान : जेल अधीक्षक

एसएसजे परिसर में 47 प्रतिशत हुआ मतदान

अल्मोड़ा। चुनाव प्रभारी प्रो इला साह ने बताया कि परिसर में कुल 2955 वोट पड़े। 47 प्रतिशत मतदान हुआ है। परिसर में 5876 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें 3536 छात्राएं और 2340 छात्र हैं। अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रत्येक बूथ में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। और उन्होंने परिसर परिवार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मीडिया बंधुओं के सहयोग के लिए आभार जताया। छात्र संघ चुनाव की आम सभा में विश्वविद्यालय चुनाव प्रभारी डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो जया उप्रेती (संकायाध्यक्ष,विज्ञान), प्रो सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो जे एस बिष्ट (संकायाध्यक्ष, विधि),,प्रो ए एस अधिकारी (संकायाध्यक्ष,कला), प्रो अनिल कुमार यादव, प्रो एम एम जिन्नाह (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो जीवन सिंह बिष्ट (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो भीमा मनराल (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो गिरीश साह, प्रो डी के भट्ट, प्रो कौस्तुबानन्द पांडे, प्रो बी सी तिवारी, प्रो ए के पंत, डॉ दीपक, डॉ प्रतिभा फुलोरिया, डॉ गीता खोलिया,डॉ साक्षी तिवारी,डॉ सबीहा नाज, डॉ नीलम, डॉ डी पी यादव, डॉ संदीप कुमार, डॉ कुसुमलता, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ दीपक टम्टा, डॉ दीपक, डॉ बचन लाल , डॉ मनोज बिष्ट, डॉ संजीव आर्या,,डॉ नंदन सिंह बिष्ट, डॉ धनी आर्या, डॉ सुशील कुमार भट्ट,डॉ पीयूष पोखरिया, डॉ बिभाष मिश्र, लियाकत अली,प्रकाश भट्ट, मनीष तिवारी, डॉ देवेंद्र धामी, डॉ नवीन भट्ट, डॉ राम चन्द्र मौर्य, डॉ रिजवाना सिद्धिकी, डॉ श्वेता चनियाल, डॉ शैली, डॉ गौरव कर्नाटक,डॉ ललित जोशी, डॉ एच आर कौशल, डॉ गोकुल देवपा, डॉ मनीष त्रिपाठी, डॉ रवींद्र पाठक,कैलाश छिमवाल,आर एस बगडवाल, भुवन विद्यार्थी, देवेंद्र धामी, नंदन जड़ौत, आनंद सिंह बिष्ट, डॉ, ,संतोष मेर, पूरन कनवाल, कमलेश नेगी, गुलाब राम, पूरन, इंद्र मोहन, भानु प्रताप, आदि ने सहयोग दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119