अल्मोड़ा पुलिस ने पर्यटक के दिल में छोड़ी मित्र पुलिस की अमिट छाप
–भतरौजखान पुलिस ने सड़क पर मिले अनजान बैग के मालिक को खोजकर कोरियर के माध्यम से हजारों मील दूर महाराष्ट्र भिजवाया
–अल्मोड़ा पुलिस के मानवीय कार्य से प्रसन्न पर्यटक ने वीडियो संदेश के माध्यम से किया धन्यवाद
श्री मनीष हुकुम चन्द्र कलंत्री निवासी सिग्नल कैम्प, लातुर महाराष्ट्र जो कुछ दिन पूर्व अपने परिवार सहित उत्तराखण्ड घूमने आये थे, जो थाना भतरौजखान क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक रिजार्ट में रुके हुये थे, महाराष्ट्र वापस जाते समय उनका ट्राली बैग वाहन के कैरियर से गिर गया था।
एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा मोहान के पास सड़क पर एक ट्राली बैग लावारिश हालत में होने की सूचना भतरौजखान पुलिस को दी गयी। भतरौजखान पुलिस ने तत्काल ट्राली बैग को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो बैग के अन्दर कीमती ब्राण्डेड कपड़ों सहित एक आधार कार्ड मिला।
आधार कार्ड से बैग स्वामी का पता लगाना संभव नही हो पा रहा था, जिस पर थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक द्वारा पर्यटक के थाना क्षेत्र के होटल/रिजार्टों में ठहरे होने की संभावना के दृष्टिगत कर्म0गणों को थाना क्षेत्र के सभी होटल/रिजार्ट में उनकी जानकारी प्राप्त करने हेतु भेजा गया।
जिस पर काफी खोजबीन करने के बाद कानि0 संदीप सिंह, थाना भतरौजखान द्वारा पर्यटक मनीष हुकुम चन्द्र कलंत्री के एक रिजार्ट लेबुआ में रुके होने की जानकारी प्राप्त की गई, रिजार्ट से उपरोक्त पर्यटक का मोबाइल नम्बर व अन्य जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क किया गया तो उन्होनें बताया कि कीमती ट्राली बैग में उनके व बच्चों के कीमती/ब्राण्डेड कपड़े थे बैग के गाड़ी से गिर जाने पर वह काफी परेशान थे और बैग वापस पाने की उम्मीद खो चुके थे, इस पर थानाध्यक्ष भतरौजखान के निर्देश पर कानि0 संदीप सिंह द्वारा उक्त ट्राली बैग को कोरियर के माध्यम से भेजने हेतु कहकर उक्त ट्राली बैग को कोरियर से उनके बताये गये पते पर भिजवाया गया।
ट्राली बैग कोरियर से सही सलामत प्राप्त होने पर बैग स्वामी श्री मनीष हुकुम चन्द्र कलंत्री द्वारा कानि0 संदीप सिंह थाना भतरौजखान व अल्मोड़ा पुलिस का इस नेक कार्य के लिए शुक्रिया अदा किया और एक अंजान बैग को अथक प्रयासों के बाद हजारों मील दूर सही सलामत पहुंचाने पर उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग