पारस उत्सव सन् 2022 की तैयारियां जोरो पर-

खबर शेयर करें

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था पारस के तत्वाधान मे आयोजित होने वाले पारस उत्सव सन् 2022 की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं, 22 तथा 23 मई को आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है। पारस संस्था के संस्थापक कुबेर कडा़कोटी ने बताया कि इस बार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, स्व रचित कविता लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ग्रुप डान्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों, युवक- युवतियों, महिलाओं तथा बुजुर्गों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता कराई जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  65 साल के बुजुर्ग दरिंदे ने दो साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

आयोजक मण्डल द्वारा अधिकाधिक प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करने की रुप रेखा तैयार की जा रही है। स्वर्गीय श्री मोहन सिंह बिष्ट जी की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष सहयोग दिया जाएगा।
संस्था के संस्थापक कुबेर सिंह कडा़कोटी ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से हमारा उद्देश्य बच्चों के बचपन को संवारने, युवाओं के यौवन को सुरक्षित रखने तथा व्यसन मुक्त इंसान के रुप में जीवन जीने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तथा उपयोगी बनाने हेतु पारस पुस्तकालय में पुरुष वर्ग तथा महिला वर्ग की अलग-अलग गोष्ठी बनाई गई है। नगर की जागरूक बहनों ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिक किशोरियों का लापता होने का सिलसिला जारी, दो सगी बहनें लापता

बैठक को पुष्कर पाल बिष्ट, उर्वादत्त सत्यवली, शंकर फुलारा, विजय कुमार, बी डी शर्मा, कृपाल शीला, के एस मेहता, मोहन सिंह नेगी, संजय भाकुनी, बालम नाथ गोस्वामी, लीला बिष्ट, वंदना बिष्ट, हीरा नेगी, दीपा पालीवाल, अंबुली देवी, कुलदीप गयाल आदि लोगों ने संबोधित किया। बैठक में पुरुषोत्तम शरण, गीता गोस्वामी, जानकी रावत, मानवति, जानकी गयाल, हेमलता खत्री, कविता पुजारी, दीपा पांडे, हंसा मनराल, भगवती नेलवाल, मीना उप्रेती, भगवती मेहरा, गीता पंत, निर्मला मेहरा, कमला देवी, गीता बिष्ट, हंशी देवी, नरेंद्र बिष्ट, नंदन राणा, राजेसिंह बोरा, सोबन सिंह मावड़ी, रमेश बिष्ट, बालम नेगी, बालम सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी तथा पूर्व प्रमुख पुष्करपाल बिष्ट, वंदना बिष्ट तथा लीला बिष्ट ने आदि थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119