गाली-गलौच करने पर 25 साल के युवक की पथरों से कुचल कर दी हत्या- हत्यारोपी गिरफ्तार-
हल्द्वानी। शनिवार देर शाम मुखानी थाना क्षेत्र में युवक की पथरों से कुचल कर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि मृतक आरोपी को गाली-गलौज करता था, जिससे वह नाराज चल रहा था और देर रात मौका पाकर उसने उसकी पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र जवाहर ज्योति दमुआढुंगा का रहने वाला 25 वर्षीय प्रकाश बैरागी का मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया में खाली प्लॉट में शव मिला था जहां उसकी पथरों से कुचल कर हत्या कर दी गई थी पुलिस ने जांच पड़ताल में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लियाहत्या आरोपी 20 वर्षीय मोहित चंद आर्य निवासी दमुआढुंगा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक प्रकाश बैरागी उसको अक्सर गाली गलौज किया करता था जिससे वह गुस्से में आकर शनिवार देर शाम उसकी पथरों से कुचल कर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर