जैंती में प्रदेश संयोजक कुंजवाल के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ- जिले भर में निकाली भारत जोड़ो यात्रा-

खबर शेयर करें

शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 9 अगस्त :अगस्त क्रांति के मौके पर अंग्रेजों भारत छोड़ों की तर्ज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जिला कारागार पहुंची। जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धाजंलि दी गई।
श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति से जुड़े गीत गाए और नारे भी लगाए।

तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, लता तिवारी, शोभा जोशी, तारा चंद्र जोशी, दीप डांगी, संजय दुर्गापाल, अंबी राम, नारायण दत्त, मनोज कुमार, नारायण रौतेला, पारितोष जोशी, विनोद वैष्णव समेत अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे। इधर लमगड़ा विकास खंड के जैंती में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया। प्रदेश संयोजक पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंजवाल ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी प्रत्येक विकास खंड व विधानसभा में छह दिनों की पदयात्रा कर पंद्रह अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कुंजवाल ने कहा कि आज देश में हो रहे अनेक परिवर्तन गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार दबाव बनाने का काम कर रही है। जिस कारण देश के संविधान पर भी खतरा मंडरा रहा है। कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मनमानी को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम में गोपाल चौहान, दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, प्रेम सिंह, अनिल मेर, दयाल पांडे, प्रदीप बिष्ट, गोपाल मेहरा, प्रेम बल्लभ, पूरन कोहली, आन सिंह, ललित कुटौला आदि मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देश में 12 नए औद्योगिक शहर बनेंगे, 10 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरियां, उत्तराखंड के खुरपिया में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

कार्यक्रम में जिला महामंत्री बालम भाकुनी, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भुवन दोसाद, सेवादल अध्यक्ष दीपक बोरा, जिला सचिव महेश पांडे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी, हरीश भाकुनी, एडवोकेट नवल जोशी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119