बारात से लौट रहा वाहन सड़क पर पलटा, दो बारातियों की मौत-

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार शुक्रवार सांय के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भराने अगस्त्यमुनि आ रहा था। इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल (55 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल (45 साल) की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उम्मेद लाल सही सलामत हैं। इन्हें कम चोट आई है। बताया जा रहा है कि गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। वहीं बलिराम (30 साल) और धीरज लाल (32 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार शुक्रवार सांय के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भराने अगस्त्यमुनि आ रहा था।

इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल (55 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल (45 साल) की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उम्मेद लाल सही सलामत हैं। इन्हें कम चोट आई है। बताया जा रहा है कि गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। वहीं बलिराम (30 साल) और धीरज लाल (32 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नशे में धुत कार चालक ने स्कूटियों को मारी टक्कर, गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119