भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा

खबर शेयर करें 👉

चमोली। विकासखंड पोखरी के ग्राम पाव निवासी रामेश्वरी देवी पर बीती शाम चारा लेने के दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद महिला लापता हो गई, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय

आज सुबह दोबारा शुरू हुई खोज के दौरान महिला बामनाथ–पोखरी मोटर मार्ग से लगभग ढाई किलोमीटर दूर, 70–80 मीटर नीचे खड़ी ढलान पर बांज के पेड़ के पास गंभीर अवस्था में मिलीं।
रेस्क्यू टीम ने स्टेचर की मदद से उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुँचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर आतिफ का शव -वीडियो कॉल से सामने आया मामला

स्थिति गंभीर होने पर महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरलिफ्ट की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने वन विभाग को भालू प्रभावित क्षेत्रों में तकनीकी टीमें सक्रिय रखने, रात्रि व प्रातः नियमित गश्त करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119