पुलिस ने नाबालिग को विवाह बंधन में बंधने से बचाया
पिथौरागढ़। धारचूला में पुलिस की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने एक नाबालिग को विवाह बंधन में बंधने से बचा लिया। पुलिस के मुताबिक दो दिन पूर्व उन्हें सूचना मिली की कालिका मल्ला गांव में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी का विवाह करवा रहा है। एएचटीयू की तारा बोनाल के नेतृत्व में गांव पहुंची।
इस दौरान उन्होंने परिजनों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी और बेटी के बालिग होने पर ही विवाह कराने की हिदायत दी। टीम के समझाने के बाद परिजनों ने लिखित प्रार्थना देते हुए बेटी का विवाह बालिग होने पर ही कराने की बात कही। तारा बोनाल ने बताया कि बीते एक वर्ष के दौरान एएचटीयू छह बाल विवाह रुकवाने में कामयाब हुई है। टीम में हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल किशोर व बाल विकास धारचूला की टीम मौजूद रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न