बसंत पंचमी त्यौहार के दिन रिश्तेदारी में आए युवक की संदिग्ध मौत
गरमपानी। मझेड़ा गांव में रिश्तेदारी में आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक गांव पहुंचने के बाद वाहन से उतरने के बाद लडख़ड़ा कर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। लमगड़ा के उद्यूडा गांव निवासी नरेंद्र कुमार (24) पुत्र बहादुर राम अपने चाचा के बेटे भूपेंद्र के साथ बसंत पंचमी का त्यौहार लेकर रिश्तेदारी में बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा गांव पहुंचा। भूपेंद्र के अनुसार नरेंद्र ने रास्ते में कई बार उल्टी भी की। गांव की सड़क पर उतरते ही खुद पर नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिर पड़ा।
युवक को निढाल होता देख लोग सख्ते में आ गए। हालत बिगड़ते देख स्थानीय लोग बगैर समय गवांए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एकाएक हुई घटना से हड़कंप मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया जबकि स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मृतक के गांव भेज दी गई है। सूचना पर मृतक के स्वजन भी गरमपानी पहुंच गए हैं। सीएचसी के चिकित्सक डा. गौरव कैड़ा के अनुसार मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारण का पता लग सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-सरकारी नौकरी के बाद अब युवाओं को उद्यमी बनाने पर धामी सरकार का फोकस