प्रियंका मेहरा को बीटेक बॉयोटेक की डिग्री में कांस्य पदक से किया सम्मानित-

खबर शेयर करें

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल



प्रो वाईस चांसलर डॉक्टर (प्रोफेसर) एच एन नागाराजा ने किया सम्मानित-
स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड डॉक्टर धन सिंह रावत ने दी प्रियंका को शुभकामनाएं-
गंगोलीहाट के हिल वैली पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की प्रियंका ने-

रविवार को देहरादून के ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में बीटेक बॉयोटेक में गंगोलीहाट की प्रियंका मेहरा ने 9.37 सीजीपीए के साथ कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रियंका मेहरा को यूनिवर्सिटी के प्रो वाईस चांसलर डॉक्टर (प्रोफेसर) एच एन नागाराजा ने कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। 2019 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9.32 सीजीपीए के साथ प्रियंका मेहरा ने कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने प्रियंका मेहरा को शुमनाएं दी। वहीं प्रियंका की इस उपलब्धि पर गंगोलीहाट के हिल वैली स्कूल में जश्न मनाया गया। और हिल वैली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पूरन सिंह मेहरा सहित प्रियंका के अध्यापकों ने उनकी इस उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटर कॉलेज नैनी को उपलब्ध कराएं प्रवक्ता-जनप्रतिनिधियों व शिक्षक अभिभावक संघ के लोगों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा

वही प्रियंका की माता गीता मेहरा,बहन कृष्णा मेहरा,मौसा महेश सिंह बिष्ट,मौसी दुर्गा सिंह बिष्ट व मामा कालिका रावल तथा हरगोविंद रावल ने खुशी व्यक्त की है।बताते चले कि प्रियंका की प्रारंभिक शिक्षा गंगोलीहाट के हिल वैली पब्लिक स्कूल से हुई व इंटरमीडिएट की शिक्षा रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में हुई। वर्तमान में प्रियंका मेहरा पुणे, महाराष्ट्र की इंफोसिस कंपनी में सिस्टम इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।वहीं प्रियंका की इस उपलब्धि पर देहरादून स्थित उनकी मौसी दुर्गा सिंह बिष्ट ने अपने घर पर मिष्ठान वितरण किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119