झनकईया मेले जा रहे ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत, कार चालक फरार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। गंगा स्नान मेले की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को इस्लाम नगर निवासी 27 वर्षीय कासिम अंसारी पुत्र नसरूद्दीन अंसारी अपने ई-रिक्शा से झनकईया मेले की ओर जा रहा था। मेलाघाट रोड पर घने जंगल के बीच एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा दो टुकड़ों में बंट गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस

गंभीर रूप से घायल कासिम अंसारी को आसपास से गुजर रहे ई-रिक्शा चालकों ने उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी फरीदा, दो छोटे पुत्र, एक पुत्री और माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है। उसका एक छोटा भाई हासिम भी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट -देवर से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

पुलिस ने मौके से कार और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119