रामनगर : जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
कार्बेट टाइगर रिजर्व ढेला रेंज के सांवल्दे क्षेत्र में जंगल में लकड़ी लेने गई कुछ महिलाओं के साथ एक महिला पर घात लगाए बैठे बाघ ने पीछे से हमला बोल दिया। महिला को बाघ खींचकर जंगल में ले गया। घबराई अन्य महिलाओं ने गांव पहुंचकर इसकी सूचना दी। वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर हवाई फायर कर महिला के शव को बरामद कर लिया।
ढेला रेंज के रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि साँवल्दै पश्चिम निवासी दुर्गा देवी उम्र 50 साल पत्नी स्वर्गीय दान सिंह महिला समूह के साथ रविवार की शाम जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जहां घात लगाए बैठे बाघ ने ढेला रेंज की बबलिया बीट में दुर्गा देवी पर हमला कर दिया। दुर्गा देवी की चीख सुनकर अन्य महिलाओं ने भागकर गाँव मे आकर सूचना दी। सूचना मिलते ही वन कर्मियों ने हथियार लेकर जंगल की ओर निकले और हवाई फायर कर बबलिया बीट के पास से दुर्गा देवी का शव बरामद किया। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएंगी। मृतक की एक पुत्री है जिसकी शादी हो गई है।बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट