पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोगों की जान गई, सडक़ निर्माण में लगा था बरेली का श्रमिक

खबर शेयर करें

कैंटर में बोल्डर गिरने से पीलीभीत के चालक की मौत

गंगोलीहाट। दो अलग-अलग हादसों में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बेलपट्टी के सुगड़ी गांव में शनिवार प्रात: 7 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरने से पुलिया निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दफेदार सिंह (65) पुत्र स्व. सोहन सिंह निवासी ग्राम अखा थाना बिशारदगंज जिला बरेली निर्माणाधीन सडक़ में कार्य कर रहा था। अचानक वह पहाड़ी से लुढक़े पत्थर की चपेट में आ गया। थाने के एसआई मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि सुगड़ी में सडक़ में पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। मजदूर निर्माण स्थल के पास ही टिन शेड में रहते हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण पहाड़ी से एक बोल्डर उनके टिन शेड के पास गिर गया। वहां पर खड़ा मजदूर दफेदार सिंह पत्थर की चपेट में आ गया। उसके सिर, पेट, पैर में गंभीर चोटें आने से अत्यधिक खून बहने लगा।

उसे अन्य साथी गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी गंगोलीहाट ला रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल के डाक्टर अकरम खान ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भिजवा दिया है। एक अन्य घटना में वाहन संख्या यूके05सीए-1205 कैंटर पिथौरागढ़ से पीलीभीत को जा रहा था। शुक्रवार की रात टनकपुर मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वाहन घाट चौकी लोहाघाट जिला चंपावत के समीप खड़ा था। अचानक पहाड़ी से एक बोल्डर वाहन की छत में गिर गया। इससे वाहन में सवार वाहन स्वामी मोहम्मद खलील (55) पुत्र स्व. अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद पीलीभीत उत्तरप्रदेश गंभीर घायल हो गया। लोग उसे एक निजी वाहन से उपचार हेतु डूनी तक लाये। डूनी से 108 वाहन के से उसे गंगोलीहाट अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिलाओं की सुरक्षा और चिंता के दिखावटी ढोल पीटने वाली सरकार की कथनी और करनी में फर्क : खष्टी

अस्पताल के चिकित्सक डा. पवन कार्की ने मोहम्मद खलील को मृत घोषित किया। गंगोलीहाट थाने के एसआई मोहन चंद्र जोशी ने शव पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेज दिया। एसआई मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि गंगोलीहाट पिथौरागढ़ घाट मार्ग बंद होने से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाया बेरीनाग, थल भिजवाया गया है। घाट से पिथौरागढ़ व घाट से लोहाघाट सडक़ बन्द होने से मृतक मोहम्मद खलील को उपचार के लिए गंगोलीहाट लाना पड़ा। पुलिस टीम में एसआई मोहन चंद्र जोशी, राकेश सिंह बोरा, श्रवण कुमार, प्रकाश चंद्र, नरेंद्र सिंह देउपा व संजू राम शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119