उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाये जायेंगे : मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म की फसलों को बढ़ावा देगी। कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जिसमें सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय उत्तरी क्षेत्र प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राजावाला स्थित एक रिजॉर्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्ज्वलित कर किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी गठित की गयी है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने पर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। कार्यकर्ता सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर ने कार्यकर्ताओं को एक नया नारा मोर्चा का मोर्चा किसान मोर्चा दिया। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने हिस्सा लेते हुए भाजपा के इतिहास व भाजपा सरकार के केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ राज्यों से आये किसानों और विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिक किशोरियों का लापता होने का सिलसिला जारी, दो सगी बहनें लापता
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119