मोतीनगर की महिला ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप- ससुर व देवर गिरफ्तार-

खबर शेयर करें

मोटाहल्दू। मोतीनगर के फत्ताबंगर निवासी महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यही नहीं महिला द्वारा देवर पर दुष्कर्म करने व ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर ससुर और देवर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।

मोतीनगर के फत्ताबंगर निवासी महिला ने कोतवाली मे तहरीर देते हुवे शिकायत कि उसका विवाह 2010 मे नरेन्द्र कश्यप के साथ हुआ था। उसके दो नाबालिग बच्चे भी हैं। विवाह के कुछ समय बाद ही उसकी सास, ननद, देवर व ससुर दहेज के लिए उत्पीडऩ करते हुए उसके साथ गाली गलौज करने लगे। कई बार दहेज के लिए घर से भी निकाला। आरोप लगाया एक दिन उसका पति जब घर पर नहीं था तो उसके ससुर ने कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस कृत्य का उसने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। गत वर्ष जनवरी में जब वह घर पर अकेले थी तब उसके देवर गौरव ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर बच्चों का जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद जब भी मौका मिलता देवर बच्चों को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  झूठा नाम-पता बताकर युवती को भगा कर ले गया आसिफ, युवती वृंदावन से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पति से शिकायत करने पर उन्होंने भी लोक लाज का भय दिखाकर चुप करा दिया। एक दिन देवर के द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत अपने ससुराल वालों से की तो उन लोगों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह मायके आ गई। दो दिसंबर को जब ससुराल गई तो उसके सास, ससुर, दोनों ननद व देवर ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद तीन दिसंबर को उसकी मां उसे छोडऩे ससुराल आई तो सास, ससुर व देवर ने उसे व उसकी मां को जान से मारने की नीयत से प्रहार किया। पुलिस हेल्प लाइन पर कॉल कर पुलिस आने पर उसकी जान बच पायी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खुद को रेखा आर्या बताकर लोगों को धमका रही थी महिला, मुकदमा दर्ज


महिला ने बताया कि उसके सास, ससुर ने उसके दोनों बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। बच्चों की जान माल की सुरक्षा के कारण ये लोग उसका आर्थिक, मानसिक वशारीरिक शोषण करते रहते हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दहेज अधिनियम, बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी ससुर और देवर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119