देश-विदेश में छाया क्वीन ऑफ कुमाऊं मेघल का जादू -अमेरिका और यूक्रेन ने किया सम्मानित  

खबर शेयर करें

हल्द्वानी(नैनीताल )। क्वीन ऑफ कुमाऊं के नाम से प्रख्यात साहित्य कला और संगीत के क्षेत्र में जाना माना नाम अब मुंगई शहर की सुर्खियां बन चुका है। देश से विदेशों तक अपने शब्दों और आवाज का जादू बिखेरने वाली डॉ. मेघा भारती मेघल का नया शाहकार भी कम जादुई नहीं है। कुमाऊं विश्व विद्यालय नैनीताल में सहायक प्रोफेसर के पद पर रहीं कुसुमखेड़ा हल्द्वानी निवासी शहर के कार्यक्रमों में छाई रहने वालीं, कई खिताबों से नवाजी गईं यूके सुपरस्टार, रॉकस्टार के नाम से भी प्रसिद्ध डॉ. मेघल, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में कई बार विश्व पटल पर अपने नाम का परचम लहरा चुकीं हैं। हमेशा कुछ नया करने के लिए जानी जाने वाली मेगास्टार एमबीएम ने अपनी इस छवि को और मजबूत करते हुए अपना गीत डियर सुआ रिलीज किया है। ओ लौंडा मोहना, सुआ दिल तू मेरो लैजा, तेरी गोरी मुखड़ी, सुआ इक बारी दिखै जा, सुन मोहना, सुन मोहना ये प्रेम गीत, हिन्दी, अंग्रेजी और पहाड़ी भाषाओं का प्रयोग कर मेघल ने विश्वभर में फैले अपने प्रशंसकों को तोहफे के रूप में प्रस्तुत किया है।

मेघल कहती हैं- ग्लोबल अप्रोच मेरा लक्ष्य रहा है, इसलिए भाषा और संगीत के साथ ऐसे प्रयोग करते रहना मैं अपना फर्ज समझती हूं। इससे अपने राज्य और देश को तो फायदा होता ही है, साथ ही वल्र्ड कल्चर और हेरिटेज में भी कुछ योगदान दे पाते हैं। डॉ. मेघल एक अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल कर खास जगह बना चुकीं हैं। अमेरिका और यूक्रेन ने उन्हें सम्मानित भी किया है। इन्हें पायनियर भी कहा जाता है, क्योंकि हमेशा कुछ नया सबसे पहले कर दूसरों के लिए एक नया रास्ता बनाकर देना उनकी आदत में शामिल है। अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान ही पहाड़ी पॉप म्यूजिक को जन्म दिया। पहली बार उत्तराखंड राज्य में स्टार नाइट का आयोजन भी मेघल के नाम से ही शुरू हुआ। मेघल उत्तराखण्ड की प्रथम और एकमात्र महिला गीतकार, कंपोजर, संगीतकार एवं गायिका हैं और सर्वप्रथम महिला गायिका हैं, मुम्बई, उत्तराखंड या भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक चर्चित नाम डॉ. मेघल अंग्रेजी में पीएचडी हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं। शोध एवं रिसर्च के क्षेत्र में डॉ. मेघल को शोध कर्ताओं ने पुस्तकों और रिसर्च पेपर्स में कोट किया जाता है। डियर सुआ के साथ, मेघल ने उत्तराखंड की पारम्परिक संगीत पद्धतियों को पाश्चात्य संगीत से जोड़कर, ये गीत बनाया है, जो एक मील का पत्थर साबित हुआ है। पहाड़ी संगीत में ये पहला गीत है जिसमें लोक और पाश्चात्य संगीत का मेल इस खास रूप में देखा जा रहा है। उत्तराखंड की शान, उत्तराखंड की पहचान, यूके सुपरस्टार रॉकस्टार डॉ. मेघा भारती ने आज देश में अपनी पहचान बनाई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक...मनचला अर्धनग्न होकर दौड़ा मासूम बच्ची के पीछे, किसी तरह जान बचाकर अपने घर में घुसी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119