प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ आज से चॉक डाउन हड़ताल
देहरादून। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ आज से चॉक डाउन हड़ताल शुरू करने जा रहा है। इसे स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि भर्ती समर्थक शिक्षकों ने खुद को हड़ताल से अलग कर लिया है। जबकि एलटी समायोजित शिक्षक सशर्त हड़ताल में शामिल होंगे। पहले राजकीय शिक्षक संघ 11 अगस्त से हड़ताल करने जा रहे हैं, लेकिन उत्तरकाशी की आपदा को देखते हुए हड़ताल को 17 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया था।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि सभी शिक्षक एकजुटता के साथ आज से हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। पहले चरण में स्कूल स्तर पर चॉकडाउन हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि संघ प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती प्रक्रिया का विरोध करता है और पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद ब्लॉक, जिला और मंडल के साथ ही प्रदेश मुख्यालय में भी अलग-अलग चरण में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हड़ताल से खुद को अलग किया है, उनकी संख्या काफी कम है और अधिकांश शिक्षक हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर