बड़ी खबर…नदी में नहाने गए नव दंपति की डूबने से मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी
हेमचंद कांडपाल
मासी (अल्मोड़ा)। रामगंगा नदी में नहाने गए नव दंपति की डूबने से मौत हो गई है l दोनों का विवाह करीब तीन माह पहले पांच मार्च को दिल्ली में हुआ था l मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनरें निवासी ममता (26) व अलीगढ़ निवासी रोहित दोनों नोएडा में रहते हैं, इसी पांच मार्च को दोनों का विवाह दिल्ली में हुआ था।
ममता शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ अपने मायके कनरें आई थी l दो दिन पहले घर के मंदिरों में पूजा करने के बाद इन्होंने मासी भूमिया मंदिर में पूजा की। बुधवार को ममता पति के साथ अपने ननिहाल भगौती गई थी और वहां से लौटने के बाद दोनों मासी में आईटीआई के निकट रामगंगा में नहाने लगे, बताया गया कि इस दौरान दोनों डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से निकाला। प्रभारी एसओ बृजमोहन भट्ट ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, शवों का पंचनामा भर लिया गया है आज रानीखेत में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है, उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घर अलीगढ से रवाना हो चुके हैं, जबकि महिला के मायके कनरें में घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके माता पिता सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं l
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



लालकुआं में कांग्रेस की टिकट पर शंकर जोशी का ‘100 प्रतिशत’ दावा -बोले- टिकट भी मेरा, जीत भी मेरी
मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
UK…दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार
शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती