नाबालिक किशोरियों का लापता होने का सिलसिला जारी, दो सगी बहनें लापता
हल्द्वानी। नाबालिग लड़कियों के लापता होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दो और किशोरियां (सगी बहनें) लापता हो गई। शनिवार सुबह लड़कियों के दादा नमाज के लिए उठे तो वह गायब थी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गुमशुदगी लड़कियों के दादा ने बताया कि 23 जुलाई की रात वह अपनी 15 वर्षीय और 14 वर्षीय पोती के साथ घर में सोए थे। 24 अगस्त की सुबह पांच बजे जब वह नमाज पढ़ने के लिए उठे तो दोनों बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने इधर-उधर देखा लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप