धारचूला के थर्ड डान ब्लेक बेल्ट धर्म सिंह बने ताइक्वांडो के राष्ट्रीय कोच, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें

धारचूला।
15 वर्षों से उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन से संबद्ध होकर सीमांत क्षेत्र में ताइक्वांडो का अलख जगा रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षक थर्ड डान ब्लेक बैल्ट की उपाधि प्राप्त धर्म सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय कोच का सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है। खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर धर्म सिंह को शीघ्र ही सम्मानित करने का फैसला भी लिया है।


इसकी खबर लगते ही सीमांत के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर व्याप्त है। धर्म सिंह बिष्ट ग्राम पंचायत पांगला के निवासी है। ताइक्वांडो के कैरियर में धर्म सिंह बिष्ट ने खेलते हुए थर्ड डान ब्लेक बैल्ट की उपाधि प्राप्त की है। यह उपाधि उसी ताइक्वांडो खिलाड़ी को दिया जाता है,जो तीन बार ब्लैक बेल्ट का खिताब पा लेता है।
धर्म सिंह ने मानसरोवर क्लब बनाकर धारचूला स्टेडियम में बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने का बीड़ा उठाया था।आज धारचूला के सैकड़ों बच्चे ताइक्वांडो के दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला पुलिसकर्मी के बाद अब सम्मोहन गिरोह ने कॉलेज की प्रोफेसर को अपने जाल में फसाने का किया प्रयास


धर्म सिंह बिष्ट ने ताइक्वांडो में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने गृह क्षेत्र धारचूला में बच्चों के साथ ताइक्वांडो प्रशिक्षण की शुरुआत की। प्रारंभ के दिनों में कठिनाइयों से जूझते हुए धर्म सिंह ने आज उत्तराखंड के ताईक्वांडो के क्षेत्र में अपनी पहचान बना ली है।
धर्म सिंह आज ताइक्वांडो का दूसरा नाम बन कर सीमांत क्षेत्र के नाम को रोशन कर रहे है।
एशिया के सबसे बड़े भारतीय खेल प्राधिकरण साईबेंगलुरु से एन.आई. एस.कोचिंग के लिए धारचूला के ताईकवांडो प्रशिक्षक धर्म सिंह बिष्ट का चयन टेस्ट देने के बाद जून 2023 को हुआ। इस प्रशिक्षण के लिए वही पात्र हो सकता है,जो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा स्नातक की पात्रता रखता हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी...भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, स्कूटी वह ई-रिक्शा बहे


धर्म सिंह बिष्ट ने 10 जून से 28 जून तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में धर्म सिंह को बदलती खेल की तकनीकी से प्रशिक्षित गया है। आने वाले समय में ताईक्वांडो के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इस प्रशिक्षण के बाद आ जाए परिणाम में धर्म सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय कोच का सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया है।
सीमांत क्षेत्र के इस नौजवान को राष्ट्रीय कोच का सर्टिफिकेट मिलने के बाद ताइक्वांडो के क्षेत्र में एक नई उमंग देखने को मिल रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बड़े भाई ने छोटे भाई की दुकान में जाकर चाकू से गला रेता, -दिन दहाड़े हुई हत्या से दशहत


इस क्षेत्र के खेल प्रेमी प्रेमियों के अलावा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धर्म सिंह बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही खेल प्रेमियों द्वारा धर्म सिंह को सम्मानित किया जाएगा ताकि धर्म सिंह के अनुभव को सुनकर नई पीढ़ी ताइक्वांडो को अपना कैरियर बना सके। उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र के युवाओं को एक नई राह मिलेगी। यह सीमांत क्षेत्र के लिए एक नई उपलब्धि है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119