स्पा सेंटर में 12 वर्षीय बालक से कराया जा रहा था श्रम, संचालिका पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कारगी चौक के पास स्थित एक स्पा सेंटर में 12 वर्षीय बालक से श्रम कराए जाने का मामला सामने आया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने स्पा संचालिका के खिलाफ बालश्रम निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

सूचना मिलने पर सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और उससे जुड़े वालंटियर की टीम आईएसबीटी रोड स्थित ब्लैक बैरी स्पा सेंटर पहुंची। यहां 12 साल के एक किशोर से पोंछा लगवाया जा रहा था। टीम ने स्पा संचालिका मेघा थापा से पूछताछ की, जिसके दौरान यह भी पता चला कि वह बालक से अपने घर में भी काम कराती है और इसके बदले बालक के पिता को हर महीने सात हजार रुपये देती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

हालांकि नाबालिग से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन प्रतिबंधित है। टीम ने बालक को तत्काल रेस्क्यू किया और मेघा थापा के खिलाफ तहरीर पटेलनगर कोतवाली में दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बालश्रम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119