चारा लेने जंगल गई महिला पेड़ से गिरी, मौत

खबर शेयर करें

चंपावत। जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई महिला पेड़ से गिर गई, जिससे महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ गांव की त्रिलोकी देवी पत्नी दीपक सिंह (उम्र 36 वर्ष), अन्य महिलाओं के साथ जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। जहां वो पेड़ पर चढ़कर पत्तियां काट रही थी, तभी अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वो पेड़ से सीधे नीचे आ गिरी। पेड़ से गिरने की वजह से महिला बुरी तरह से घायल हो गईं। इसके बाद साथी महिलाओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से महिला को किसी तरह से उप जिला अस्पताल टनकपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने त्रिलोकी देवी को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। महिला अपने पीछे दो बच्चों के साथ पति को छोड़ गईं हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में टनकपुर कोतवाली प्रभारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक हिमानी गहतोड़ी ने मृतक महिला का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम कराने के बाद डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा कि महिला के पति दीपक सिंह वाहन चालक हैं, जबकि उसके दो बच्चे भी हैं।  

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घर में घुसकर हमला करने में मौलवी पक्ष के नौ लोग गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119