पौड़ी में महिला का शव मिला, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
थलीसैंण थानाक्षेत्र के एक गांव की बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। आरोपी भी फरार चल रहा है। थलीसैंण थाने के थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि थाना क्षेत्र थलीसैंण के एक गांव में बुजुर्ग महिला के भांजों ने बताया कि उनकी मामी का शव घर में पड़ा है। घटना रविवार तड़के तीन बजे की बताई जा रही है। जिसके हत्या की आशंका है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। बताया कि बुजुर्ग सुरेशी देवी (55) पत्नी स्व. भक्त लाल निवासी नगर पंचायत थलीसैंण वार्ड-दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला के सिर पर वार किया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है। बताया कि मृतक के बेटे सर्वेश्वर प्रसाद की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न