20 हजार की रिश्वत लेती महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार, की जा रही है पूछताछ
किच्छा। विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम भंगा की प्रधान को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। इस दौरान विजलेंस टीम महिला प्रधान 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजलेंस टीम महिला प्रधान को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।
बताया जा रहा है की किच्छा विधानसभा स्थित ग्राम भंगा की ग्राम प्रधान पूजा वर्मा पत्नी नितिन कुमार आवास विकास किच्छा एक किराए के मकान पर रहती थी, महिला प्रधान द्वारा अटल आवास योजना के तहत बनने वाले मकान स्वामियों से 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी, इस दौरान आज गांव का एक व्यक्ति 20 हजार रुपए लेकर आवास विकास किच्छा स्थित महिला ग्राम प्रधान के यहां पहुंचा था। जिसकी सूचना मिलते ही विजलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और महिला ग्राम प्रधान को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया है। जिसके बाद विजलेंस की टीम महिला ग्राम प्रधान को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया माल बरामद
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन
बेरीपड़ाव में गणेश महोत्सव का उत्साह चरम पर -आज लोकगायिका खुशी जोशी देंगी प्रस्तुति
उत्तराखंड : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी से 26 वर्षीय युवक की मौत -स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी