मॉर्निंग वॉक पर गई महिला से कुंडल लूट का आरोपी पकड़ा
देहरादून। पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर गई महिला के कुंडल लूटने के आरोपी और कुंडल खरीदने वाले ज्वैलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुशीला उनियाल निवासी बद्रीश कॉलेनी गुरुवार सुबह मॉनिंग वॉक पर गई थीं। इस दौरान एक युवक ने उन्हें रोका और कान से कुंडल लूटकर फरार हो गया।
पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में करीब 70 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनका अवलोकन करने पर एक युवक संदिग्ध दिखा। जिसे शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन फर्सवाण निवासी आदर्श कॉलोनी रिंग रोड के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने कुंडल एक ज्वैलर को बेच दिए हैं। इसपर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में अजय कुमार निवासी गुर्जरों वाला चौक रायपुर को भी गिरफ्तार किया है। चोरी के कुंडल बरामद हो गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग