द्वाराहाट के मैस कर्मचारियों का अनशन 13 दिन भी जारी-

खबर शेयर करें

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। द्वाराहाट के मैस कर्मचारियों का आन्दोलन का 20 वां व कार्मिक अनशन का 13 वां दिन जारी रहा। आज के आन्दोलन का कार्यक्रम का संचालन गुलाब सिंह रावत व मंच की अध्यक्षता मैस कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। आन्दोलन के 13 वें दिन के कार्मिक अनशन में विशन सिंह, चन्दन राम को कर्मचारियों द्वारा माल्यापर्ण कर अनशन पर बैठाया गया। आज इस कार्यक्रम को अध्यक्ष द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया है कि, जब मुख्य सचिव महोदया द्वारा एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा 2016 एवं 2018 एवं 2021 का शासनादेश जारी किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देर सायं भवाली में अनियंत्रित स्कूटी सड़क में गिरी, -एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

शासन के संज्ञान में लाया गया है कि
उपर्युक्त विषयक शासनादेश संख्या 630/XVII-5/18-09(17)2004 दिनांक 6-6-2018 सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। जिसमें विभागों को उपनल के माध्यम से कार्मिकों को प्रायोजित करने के निर्देश दिये गए है, जबकि संस्थान द्वारा बार- बार नियमों का उल्लंघन किया जाना प्रतीत होता है। अत: समस्त कर्मचारियों की कॉलेज प्रशासन- शासन प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द इस शासनादेश कर्मचारियों पर लागू कराये जाने का आदेश पारित किया जाए।
आज के आन्दोलन में पनी राम, पान सिंह, जगत परिहार, धर्मेश सिंह, संजय कुमार, देवेन्द्र बजेठा, मदन सिंह, भूपाल सिंह रावत, चम्पा देवी, लता पुष्पा देवी, तारा भट्ट, कविता, चम्पा आर्या, नन्दन प्रसाद, पुष्पा देवी, मधुली देवी आदि लोग मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119