इस वक्त बड़ी खबर चंपावत से… खाई में गिरी कार, 3 की मौत 2 घायल, सीएम धामी ने जताया शोक

खबर शेयर करें

चंपावत। जनपद मुख्यालय से पच्चीस किलोमीटर दूर अमोडी-खटोली मार्ग में अपराह्न लगभग चार बजे प्राइवेट आल्टो कार संख्या यूके 05ए-7660 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की घटना स्थल में ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व, पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल में भेजा गया। टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों तथा मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकाला। घायलों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेज दिया गया है। जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखा गया है।                  दुर्घटना में मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र  कुंवर सिंह 40 साल निवासी तल्ली खटोली, शंकर सिंह पुत्र मान सिंह 55 साल निवासी ग्राम कांडाडोला, जगत सिंह पुत्र माधो सिह 62 साल निवासी ग्राम लडाबोरा के रूप में की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बैक करते समय बोलेरो खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

घायलों में कुंदन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिह 50 साल निवासी ग्राम पचनयी तथा स्वरूप सिंह पुत्र पान सिह 44 साल निवासी ग्राम तल्ली खटोली शामिल हैं। दुर्घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी आदि ने दुख जाहिर किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119