गाँड ग्रेस एकाडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। नगर पंचायत भिकियासैण में स्थित गाँड ग्रेस एकाडमी स्कूल का आज वार्षिकोत्सव रंगारग कार्यकर्मों के साथ सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने सम्बोधन में विधायक नैनवाल ने सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने विद्यालय के कक्षों के निर्माण के लिए विधायक निधि से -2 लाख रुपए देने की घोषणा की। वही श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर बिरेन्द्रानन्द ने कहा कि इस विद्यालय की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर करने भरसक प्रयास किया जायेगा। विद्यालय के बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को खूब मोहा। विद्यालय की प्रबन्धक चित्रा पन्त ने सभी आगन्तुकों व क्षेत्रीय जनता का आभार जता कर धन्यवाद दिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, कुबेर कडा़कोटी, बालम नाथ, दिनेश घुघत्याल, मदन सिंह, प्रेम सिंह रावत,निर्मला शर्मा, माया मेहरा, भुपाल रौतेला, भुपाल बिष्ट, बृजमोहन जोशी, सीएस मेहता, माया मेहरा, कुसुम बिष्ट आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी