जुआरियों को पकड़ने गए दरोगा समेत पुलिसकर्मियों पर हमला, -दो मामलों में 14 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के बरेली, संभल और मेरठ जिलों में अलग-अलग घटनाओं में कानून-व्यवस्था के सिलसिले में मौके पर पहुंचे दरोगा समेत पुलिसकर्मियों पर हमला करने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सभी मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरेली और मेरठ में क्रमश: नौ और पांच समेत कुल 14 आरोपी अब तक गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी


पुलिस के मुताबिक बरेली जिला मुख्यालय के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात जुआ खेलने से रोकने पर जुआरियों के एक समूह ने कथित तौर पर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया जिससे एक उप निरीक्षक (दरोगा) और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला


वहीं, संभल जिले में एक उप निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हमले के एक अन्य मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
मेरठ जिले के शास्त्री नगर इलाके में हिंसक झड़प में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने शुक्रवार शाम को बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और एक अन्य कानून की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119