ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : देशभक्ति के रंग में रंगा कैंपस
हल्द्वानी, 15 अगस्त। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जो के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय का परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठा।

समारोह की शुरुआत एक ऊर्जावान ध्वज रैली से हुई, जिसका नेतृत्व एनसीसी कैडेट्स ने किया। इस रैली में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे नारों से पूरा कैंपस गूंज उठा। इसके बाद, विश्वविद्यालय के माननीय निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान, राष्ट्रगान के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित मार्च पास्ट ने सभी का मन मोह लिया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. लोहानी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और आज की पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से भरे गीतों, शास्त्रीय नृत्य और मार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी के दिलों में स्वतंत्रता की भावना को और प्रगाढ़ किया।
समारोह का समापन “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के जोशीले नारों के साथ हुआ, जो राष्ट्र के साथ हमारे अटूट बंधन का प्रतीक थे। इस भव्य समारोह ने सभी को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न