बागेश्वर : मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

बागेश्वर। जिले के दाडि़मखेत में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे एक मैक्स वाहन जखेड़ा से शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर दाडि़मखेत की ओर आ रहा था। वाहन दाडि़मखेत के समीप असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैक्स में चालक सहित सात लोग सवार थे। जिसमें से छह लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल लाया गया, वहां सभी का प्राथमिक उपचार कर तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि तीन अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घायलों में दयाल सिंह उम्र 53 साल, दाडि़मखेत, नीमा देवी उम्र 50 वर्ष, कांतुली देवी उम्र 50, कुंदन सिंह उम्र 16 वर्ष, कुंदन सिंह उम्र 53 वर्ष, मिक्की सिंह उम्र 16 वर्ष शामिल हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com