खटीमा: अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, आठ दिन पहले झाड़ियों में मिला था महिला का शव
खटीमा। आठ दिन पूर्व मंडी के पीछे रेलवे पटरी किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर 16 पकडिया निवासी प्रेम चंद्र उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी विवाहित पुत्री सुनीता उपाध्याय (25) पत्नी आनंद तोमर की हत्या कर शव को पर्दे में लपेटकर एक प्लास्टिक के कट्टे में छिपाने की नीयत से मंडी के पीछे रेलवे पटरी किनारे फेंक दिया था।
गौरतलब है कि दो नवंबर को सुनीता का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के खुलासे के लिए छह पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने जल्द मामले के पर्दाफाश का दावा किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत