पति पर जबरन संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, दहेज में 50 लाख की मांग

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो तैयार किए और दहेज में 50 लाख रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके अलावा पति ने उसके नाम पर बैंकों से जबरन लोन भी दिलवाया और बाद में घर से निकाल दिया।

काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पैगा चौकी में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2023 को बिलासपुर (रामपुर) निवासी एक युवक से हुई थी। आरोपी पति लोगों को कमीशन पर विदेश भेजने का काम करता था और स्वयं भी कनाडा, अमेरिका और यूके आता-जाता रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

विवाह के समय पीड़िता मुंबई में नौकरी कर रही थी, लेकिन पति के कहने पर उसने अप्रैल 2024 में नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि पति उसे होटल में घुमाने के बहाने ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता और उनका वीडियो रिकॉर्ड करता था। बाद में जब ससुराल वालों ने मकान बनाना शुरू किया, तो पति ने दहेज में 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

इसी बीच, पीड़िता के पीएफ के 1.80 लाख रुपये भी पति ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि पति ने उसके नाम पर वाहन, हाउसिंग और गोल्ड लोन भी जबरन दिलवाए। इसके बाद जून 2025 में ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

महिला का आरोप है कि बाद में पति ने उसकी वीडियो रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर डाल दी और अब वह कनाडा भागने की फिराक में है।

आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि पुलिस ने पति समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम की धारा 3, 4 और बीएनएस की धारा 115(2), 352, 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119