बागेश्वर…महिला ने बिलोना पुल से नदी में छलांग, दो घंटे बाद मिला शव -नहीं हो पाई महिला की पहचान

खबर शेयर करें

बागेश्वर। रविवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला ने बिलोना पुलिया से नदी में छलांग मार दी। महिला को नदी में कूदता देख आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक महिला नदी की तेज बहाव में बह गई थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत 112 में फोन कर घटना की जानकारी दी गई।

जानकारी मिलते हो फायर एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे। जिसके बाद टीमों ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया। इधर महिला का देर शाम तक कोई पता नहीं चल पाया है। हालाकि पुलिस आस पास के क्षेत्रों में उनकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।  दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम को महिला का शव पगना के पास नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है। हालाकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुःखद खबर...कन्या पूजन के बाद घर जा रही दो मासूम बालिकाएं मोटर साइकिल में चपेट में आई -एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119