बागेश्वर: पुलिस ने 3.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचा
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे लगातार अभियान के तहत 3.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।
नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद की पुलिस टीम नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार देर रात गिराछीना रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर, बागेश्वर के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान भुवन कुमार, पुत्र इन्दर लाल, निवासी नीलेश्वर ठाकुरद्वारा, कोतवाली बागेश्वर के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बलवंत सिंह, अ.उ.नि. मोहन सिंह और राजेश कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा