बारात वापस लेकर आ रही कार खाई में गिरी, एक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। बीरोंखाल ब्लाक के मैठाणा सावली से सिरोली बारात वापस लेकर आ रही एक एक कार गुड़िडा के समीप खाई में गिर गई। जिसमें एक की मौत व 4 घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात की है। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डूंगरपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

स्थानीय ग्रामीण और पड़िंडा चौकी पुलिस द्वारा घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया गया। हादसे में घायल दो सगे भाईयों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें 108 आपातकालीन सेवा की मदद से रामनगर के लिए रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी सयुद बहार ने बताया कि हादसे में सांवली निवासी अंकित, आकाश, प्रकाश और सुजल बिष्ट घायल हो गए। जबकि सांवली निवासी लक्की की हायर सेंटर ले जाते समय मरचूला के समीप मौत हो गई। आकाश का रामनगर में इलाज चल रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119