ब्रेकिंग…बाजपुर की युवती का शव सितारगंज बघौरी गांव में पेड़ से लटका मिला, सहेली और दो अन्य युवकों पर हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

सितारगंज। बाजपुर के बन्नाखेड़ा निवासी युवती का शव सितारगंज के बघौरी गांव के पास पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जतायी है। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की सहेली और दो अन्य युवकों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाया है। सोमवार को दोपहर में ग्राम बघौरी के निकट खेतों के बीच के पेड़ पर युवती का शव लटका हुआ था। यहां आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। वहां से जा रहे ब्लॉक प्रमुख के पति पलविंदर सिंह औलख ने ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस को अवगत कराया। एसएसआई विनोद फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के ग्रामीणों को लेकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया। परंतु शिनाख्त नहीं हो पायी। शव की सूचना पर अपनी पुत्री को खोजने सितारगंज पहुंचे हरवंश सिंह ने युवती की शिनाख्त प्रकाश कौर(24) के रुप में की। प्रकाश कौर बीए की डिग्री के बाद रुद्रपुर की कम्पनी में जॉब करती थी।

हरवंश सिंह पुत्र स्व. शेर सिंह निवासी ग्राम बन्नाखेड़ा, बाजपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी को प्रकाश कौर सितारगंज निवासी अपनी सहेली के यहां गयी थी। उसकी सहेली ने फोन कर बुलाया था। वह घर वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। सितारगंज पहुंचने पर पता चला कि उसकी बेटी  अपनी सहेली व दो अन्य युवकों से मिली थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का पर्स व मोबाइल फोन भी दो युवकों में एक के पास है। आरोप लगाया है कि तीनों ने साजिश रचकर सितारगंज बुलाया। उन्होंने हत्या कर पेड़ से लटकाने की आशंका जतायी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पत्नी की मौत से पति को लगा सदमा, पत्नी की मौत के कुछ दिनों बाद पति ने भी प्राण त्यागे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119