इंजीनियरिंग कॉलेज से संचालित 90 करोड़ का साइबर घोटाला उजागर, 7 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। पुडुचेरी साइबर अपराध पुलिस ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज के अंदर से संचालित हो रहा था। जांच एजेंसियों ने इसे साइबर अपराध का हब करार दिया है। जांच में सामने आया है कि ₹90 करोड़ के इस घोटाले में इंजीनियरिंग छात्र अपने दोस्तों और सहपाठियों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को बेचते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

जांच अधिकारियों के अनुसार, अपराधी भारत में प्राप्त धनराशि को वैध दिखाने के बाद दुबई भेजते थे और वहां से चीन स्थित नेटवर्क के जरिए उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे।

दो छात्रों की शिकायत से खुला पूरा रैकेट

मामला तब उजागर हुआ जब इंजीनियरिंग के दो छात्र दिनेश और जयप्रताप अपने बैंक खाते फ्रीज होने के बाद पुलिस के पास पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने खातों की जानकारी अपने सहपाठी हरीश के साथ साझा की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

पुलिस जांच में पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल ‘डंकी अकाउंट’ के रूप में किया जा रहा था, जिनमें घोटाले की रकम जमा होकर आगे ट्रांसफर होती थी। अब तक की जांच में ऐसे खातों से कम से कम ₹7 करोड़ निकाले जाने की पुष्टि हुई है।

सात आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में सामान बरामद

पुलिस ने चार इंजीनियर स्नातकों सहित कुल सात लोगों —
थॉमस उर्फ हयग्रीव, हरीश, गणेशन, गोविंदराज, यशविन, राहुल और अय्यप्पन — को गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

छापेमारी में बरामद:

₹5 लाख नकद

171 चेकबुक

75 एटीएम कार्ड

20 मोबाइल फोन

लैपटॉप व कंप्यूटर

कई बैंक पासबुक व क्रेडिट कार्ड

हुंडई वरना कार

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119