NMOPS की भैंसियाछाना ब्लाक की कार्यकारिणी का हुआ गठन, हरिवंश बिष्ट बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें

पुरानी पेंशन के लिये लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार

आज दिनांक 21 मई 2023 को BRC सभागार धौलछीना में ‘पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन’ (NMOPS) के बैनर तले ब्लाक स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी एवं प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य धीरेन्द्र पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन राजू महरा एवं राकेश महरा ने संयुक्त रूप से किया। इस अधिवेशन में सभी विभागों के अनेक कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर भैंसियाछाना की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

हरिवंश बिष्ट को ब्लॉक अध्यक्ष, गोकुल दुर्गापाल- मंत्री, राकेश महरा-कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र पाण्डेय- उपाध्यक्ष, डॉ प्रीति संयुक्त मंत्री, उमेद मनराल एवं डॉक्टर संजीव शुक्ला -संरक्षक , मेहताब अंसारी -मीडिया प्रभारी , चन्दन भट्ट -आई टी सेल प्रभारी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गये। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने सपथ ली। इस अवसर पर धीरेन्द्र पाठक, गणेश भण्डारी,हरिवंश बिष्ट, उमेद मनराल, राजू महरा, राकेश महरा, गोकुल दुर्गापाल, उमेश शर्मा, गिरजा भूषण जोशी ,खुशाल सिंह आदि ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सांसद और विद्यायक 2-2, 3-3 पेंशन ले रहे हैं, परन्तु सरकारी कर्मचारी 60 वर्ष की उम्र तक देश की सेवा करके जब बुढ़ापे की दहलीज पर होता है , उस समय पर उसे पुरानी पेंशन से वंचित करना अन्यायपूर्ण और अमानवीय है।

वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए NMOPS ने बहुत बड़ा संघर्ष किया है और पूरे देश के कर्मचारियों को जागृतकर पुरानी पेंशन की अलख जगाई है। पेंशन पुरुष विजय बंधु के नेतृत्व में NMOPS के प्रयासों से ही एनपीएस में बहुत सारे संशोधन भी हो चुके हैं। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित आगामी कार्यक्रम रथ यात्रा, सांसद के घर घंटी बजाओ कार्यक्रम, 1 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले विशाल रैली हेतु अपनी कमर कसने का आह्वाहन किया।


इस अवसर पर मोहन सिंह विष्ट, ओम प्रकाश, अनिल अधिकारी, चम्पा बिष्ट, नीमा दफौटी, सुनीता बोरा, ममता भट्ट, उर्मिला ह्यांकी, अर्जुन सिंह, नंदन महरा, प्रकाश कुमार, विशन सिंह, रामरतन राठौर, निलेश कुमार, हरीश जोशी, राम सिंह बिष्ट, रतन सिंह, सुंदर राम, मदन मोहन गुरुरानी, अनिल अधिकारी, पवन महरा, आशीष सैनी, भवानी शंकर, ओम प्रकाश, लोकेश जोशी, करन , विशाल राणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नशे में धुत कार चालक ने स्कूटियों को मारी टक्कर, गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119